– नियुक्ति विभाग ने जारी किए आदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (पीसीएस ) के 29 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस ) संवर्ग में पदोन्नत कर दिया है। नियुक्ति विभाग ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को जल्द ही नई तैनाती दी जाएगी।
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में डॉ. विश्राम, अशोक कुमार कनौजिया, पुष्प राज सिंह, संजय कुमार सिंह, राज कुमार द्विवेदी, डॉ राकेश कुमार पटेल, सुशीला, वैभव मिश्रा, आलोक कुमार, अमित कुमार, पूनम निगम, नितिन मदान, प्रदीप यादव, अतुल कुमार, प्रियंका सिंह, सुनील वर्मा, गरिमा स्वरूप, संदीप कुमार, राकेश सिंह, हर्ष देव पांडे, शैलेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, विजय कुमार सिंह और नरेंद्र बहादुर सिंह सहित कुल 29 अधिकारी शामिल हैं।
पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। शासन स्तर पर इनके नए पदस्थापन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी किए जाने की संभावना है।
राज्य सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों को अब विभिन्न जिलों और विभागों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व दिए जाएंगे।


