नई दिल्ली। व्हाट्सप्प अपने यूजर्स के लिए बड़ा प्राइवेसी फीचर लेकर आ रहा है। नए यूजरनाम फीचर के जरिए अब यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर साझा किए भी दूसरे लोगों से जुड़ सकेंगे। कंपनी ने इस सप्ताह से यूजरनाम रिजर्व करने की सुविधा शुरू कर दी है, जबकि यह फीचर चरणबद्ध तरीके से इस वर्ष के अंत तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, यूजर्स व्हाट्सप्प का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने के बाद Settings > Account > यूजरनाम में जाकर अपना पसंदीदा Username रिजर्व कर सकते हैं। यदि चुना गया यूजरनेम उपलब्ध होगा तो उसे आपके अकाउंट से जोड़ दिया जाएगा।
इस फीचर का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि नए लोगों से बातचीत शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे यूजर्स की गोपनीयता और सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत होगी। हालांकि, व्हाट्सप्प अकाउंट बनाने के लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता पहले की तरह बनी रहेगी।


