38.5 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

लखनऊ: 8 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी पुणे से गिरफ्तार

Must read

लखनऊ पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कुणाल मेहता को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी कंपनियों के जरिए निवेशकों से करीब 8 करोड़ रुपये की ठगी करता था। उसके खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज था।

लखनऊ: सहायक आचार्य भर्ती के इंटरव्यू 21 जुलाई से

यूपी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा के तहत 910 पदों के लिए इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 21 जुलाई से 13 अगस्त तक 33 विषयों के 3155 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। भर्ती परीक्षा का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है।

लखनऊ: PM आवास योजना में 25% भुगतान पर मिलेगा कब्जा

एलडीए ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया निर्णय लिया है। अब आवंटियों को 25 प्रतिशत भुगतान करने पर ही आवास का कब्जा दिया जाएगा। इसके लिए 30 जून से 2 जुलाई तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

फिरोजाबाद: ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से चार की मौत

फरिहा क्षेत्र के पृथ्वीपुर चिडरई गांव में तेज आंधी के दौरान एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

गाजियाबाद: बैंक्वेट हॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा बैंक्वेट के बाहरी हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

हाथरस: शराब ठेका बंद कराने को महिलाओं का प्रदर्शन

हाथरस के बस्तौई गांव में शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेके में रखी शराब की पेटियां बाहर फेंक दीं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article