41.3 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

चिनहट स्थित पेंटहाउस में लगी भीषण आग, पार्टी कर रहे युवकों के भागने का आरोप

Must read

 

Lucknow चिनहट थाना क्षेत्र स्थित नंदी विहार में एक्यूएस हाइट अपार्टमेंट के पेंटहाउस में सोमवार सुबह करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पेंटहाउस का कमरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय पेंटहाउस में कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। आग लगने के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग लगने के तुरंत बाद पार्टी में मौजूद युवक कमरे से शराब की बोतलें और अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने आशंका जताई कि आग किसी लापरवाही के कारण लगी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article