38.3 C
Lucknow
Sunday, June 28, 2026

अलीगंज अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपये, पीएम राहत कोष से भी मिलेगी सहायता

Must read

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 लोगों के आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल सहायता दिए जाने के बाद अब राज्य सरकार ने दैवीय आपदा राहत कोष से भी प्रत्येक मृतक के आश्रित के बैंक खाते में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित कर दी है। शासन और जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराने में जुटा है।

तहसील प्रशासन की ओर से तैयार की गई सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 15 मृतकों के आश्रितों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि भेजी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से राहत वितरण की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की गई।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर घटना वाले दिन ही मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई गई थी। जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अब अतिरिक्त राहत राशि भी लाभार्थियों के खातों में भेज दी है।

वहीं, केंद्र सरकार से भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता प्रदान किए जाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर अंतिम स्तर की कार्रवाई चल रही है और स्वीकृति मिलने के बाद यह राशि भी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article