38.3 C
Lucknow
Sunday, June 28, 2026

बिजली आपूर्ति में यूपी ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 32,673 मेगावाट पीक डिमांड पूरी कर देश में बना नंबर-1

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए देश में सर्वाधिक पीक डिमांड पूरी करने वाला राज्य बनने का दावा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती बिजली मांग के बीच 24 जून को रात 9:51 बजे 32,673 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और पंजाब जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश 19 जून से लगातार देश में सबसे अधिक बिजली मांग पूरी करने वाला राज्य बना हुआ है। 24 जून को 32,673 मेगावाट की रिकॉर्ड आपूर्ति के अलावा 23 जून को 32,405 मेगावाट, 21 जून को 32,348 मेगावाट, 27 जून को 31,949 मेगावाट तथा 22 जून को 31,841 मेगावाट बिजली की आपूर्ति दर्ज की गई, जो अब तक के उच्चतम स्तरों में शामिल है।

प्रदेश सरकार का कहना है कि मजबूत ऊर्जा प्रबंधन और विद्युत अवसंरचना के कारण महानगरों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोस्टर से अधिक 22 से 24 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी सहित प्रमुख शहरों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि विद्युत कर्मियों के निरंतर प्रयास और बेहतर प्रबंधन के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। वहीं, निदेशक (वितरण) ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने इसे मजबूत बुनियादी ढांचे, कुशल ऊर्जा प्रबंधन और टीमवर्क का परिणाम बताते हुए कहा कि बढ़ती मांग के बावजूद प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article