43.8 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की कार बनी काल, फल विक्रेता की मौत

Must read

– हत्या का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

हरदोई।

हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र स्थित समोधा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य की कार अनियंत्रित होकर फल विक्रेता के ठेले पर चढ़ गई, जिससे फल विक्रेता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता भी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा पूर्व भाजपा जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुमेर वर्मा के घर के बाहर हुआ। बताया जा रहा है कि कार पहले फल विक्रेता के ठेले को रौंदते हुए आगे बढ़ी और फिर डॉ. सुमेर वर्मा के घर से जा टकराई। इस दौरान वहां मौजूद फल विक्रेता अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में डॉ. सुमेर वर्मा भी घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा नेता परशुराम चौरसिया की थी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फल विक्रेता अरुण की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इसे महज दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया और शव को करीब छह घंटे तक बसपा नेता परशुराम चौरसिया के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और कार्रवाई की मांग की गई।

सूचना मिलते ही कछौना थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article