43.8 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का हमला, बोले- श्रद्धालुओं को मिले हर रुपये का हिसाब

Must read

 

नई दिल्ली। अरविन्द केजरीवाल ने श्रीराम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद पर सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र और संबंधित प्रबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं ने अपनी आस्था और श्रद्धा से मंदिर में चढ़ावा चढ़ाया, इसलिए प्रत्येक श्रद्धालु को यह जानने का अधिकार है कि चढ़ावे के करोड़ों रुपये कहाँ गए और उनका उपयोग किस उद्देश्य से किया गया।
केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में कहा कि यदि चढ़ावे के धन में किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और देश के सामने पूरी सच्चाई रखी जाए।
उन्होंने कहा कि मंदिर में चढ़ाया गया धन किसी व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। इसलिए इस धन के प्रबंधन में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।
गौरतलब है कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, जबकि मामले की जांच प्रक्रिया जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सत्यता और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article