मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला ने मानसिक अवसाद के चलते गंगनहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची सरधना थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक तनाव से गुजर रही थी। प्राथमिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने महिला को उसके भाई और माता के सुपुर्द कर दिया।


