उन्नाव में एक मजदूर की बेटी को इनकम टैक्स विभाग से करोड़ों रुपये के कारोबार का नोटिस मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि युवती के नाम पर नॉर्थ दिल्ली के पते से ‘आरएस इंटरप्राइजेज’ नामक फर्जी फर्म बनाई गई थी, जिसके जरिए करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार दर्शाया गया। वर्ष 2025 में फर्म बंद कर दी गई थी। पीड़िता ने शहर के गिरिजाबाग मोहल्ले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।


