42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

कन्नौज में अपना दल (एस) ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

Must read

– उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कन्नौज। जनपद कन्नौज स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता पर आधारित ऐतिहासिक कार्यों का स्मरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, जो आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं समान अवसर पहुंचाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विधि मंच सुशील पटेल, जिला महासचिव आकाश पटेल, महासचिव शिवप्रकाश कटियार, विधानसभा उपाध्यक्ष पंकज कटियार, जिला महासचिव फैमूदीन, जिला सचिव खुशनूर तथा सकरी खुर्द के प्रधान प्रतिनिधि निर्मल कटियार अपने साथियों सहित उपस्थित रहे। सभी ने छत्रपति शाहू जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article