फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन से निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को नवाबगंज थाने में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दयानंद पटेल को रोडवेज चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक ब्रजनंदन सिंह को घुमना चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा का स्थानांतरण कर उन्हें कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


