42.9 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

16 घंटे चली डीजीजीआई की जांच, दस्तावेजों और स्टॉक का हुआ मिलान, सोमवार को मांगा स्पष्टीकरण

Must read

 

फर्रुखाबाद। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम द्वारा कायमगंज और शमसाबाद क्षेत्र में तंबाकू कारोबारियों के प्रतिष्ठानों व आवासों पर की गई जांच करीब 16 घंटे तक चली। बुधवार तड़के शुरू हुई कार्रवाई देर रात लगभग 10 बजे समाप्त हुई। इस दौरान अधिकारियों ने छह अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर जीएसटी रिटर्न, खरीद-बिक्री के अभिलेख, ई-वे बिल, स्टॉक रजिस्टर, कर भुगतान संबंधी दस्तावेजों के साथ डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच की। देर शाम टीम कायमगंज के उलियापुर स्थित गोदाम भी पहुंची, जहां उपलब्ध स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया गया।

जांच पूरी होने के बाद कारोबारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों ने स्टॉक और दस्तावेजों का मिलान किया है तथा कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है, जिसके लिए सोमवार का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि देर रात तक डीजीजीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। कार्रवाई के बाद तंबाकू कारोबारियों में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं, तीन लोगों को टीम द्वारा साथ ले जाने की चर्चाएं भी रहीं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। गुरुवार को शंख छाप तंबाकू के गोदाम पर भी सन्नाटा पसरा रहा और वहां कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article