43.8 C
Lucknow
Thursday, June 25, 2026

चकबंदी प्रक्रिया से बाहर करने के लिए किसान ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

Must read

 

फर्रुखाबाद। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बंथल शाहपुर निवासी अजय यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर अपने गाटा संख्या 750/0.364 हेक्टेयर को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर कराने की मांग की है। उनका कहना है कि उक्त भूमि आबादी से सटी हुई है और लंबे समय से आवासीय व घरेलू उपयोग में लाई जा रही है।

प्रार्थी के अनुसार भूमि पर करीब 20 पेड़ खड़े हैं तथा वहां छप्पर, बंगला, पशुओं की चरनी, खूंटे, घूरा और कंडा आदि वर्षों से मौजूद हैं। उनका आरोप है कि चकबंदी कर्मचारियों ने मौके की वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज करते हुए भूमि को परती न दिखाकर उसकी मालियत निर्धारित कर दी, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अजय यादव ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने चकबंदी अधिकारी, क्षेत्र खिमसेपुर के न्यायालय में आपत्ति भी दाखिल की थी। उनका कहना है कि आपत्ति दाखिल किए लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक चकबंदी अधिकारी द्वारा मौके का निरीक्षण नहीं किया गया है, जिससे उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

प्रार्थी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि चकबंदी अधिकारी को शीघ्र स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए जाएं तथा वास्तविक स्थिति के आधार पर गाटा संख्या 750/0.364 हेक्टेयर को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मामले में न्यायोचित कार्रवाई कर राहत प्रदान करने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article