43.8 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Must read

कंपिल। थाना क्षेत्र के मोहल्ला कहारान टोला पश्चिम स्थित एक कबाड़ गोदाम में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते गोदाम में रखा भारी मात्रा में कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोहल्ला कहारान टोला पश्चिम निवासी सुखपाल यादव ने बताया कि उनकी कबाड़ गोदाम कंपिल-सिवारा रोड पर दिगंबर जैन धर्मशाला के निकट स्थित है। मंगलवार शाम वह रोजाना की तरह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे आसपास के लोगों ने उन्हें फोन कर गोदाम में आग लगने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही सुखपाल यादव मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही थीं और अंदर रखा सामान तेजी से जल रहा था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। सुखपाल यादव के अनुसार आग में बाल, कटर, फर्नीचर, गोलक, बैटरियां, सोलर इन्वर्टर, सोलर प्लेट तथा अन्य कबाड़ सामग्री जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। उन्होंने करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को आशंका थी कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और मकानों तक भी आग फैल सकती थी। दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
पीड़ित सुखपाल यादव ने बताया कि उनकी गोदाम में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी उनकी दुकान में आग लग चुकी है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। लगातार दूसरी बार आग लगने से व्यापारी चिंतित हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article