39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

रोडवेज बस में चढ़ते समय महिला का बैग पार, नगदी और सोने की अंगूठी समेत सामान चोरी

Must read

फर्रुखाबाद। रोडवेज बस में सफर के दौरान एक महिला का बैग चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। महिला के अनुसार, बस में चढ़ते समय एक अज्ञात व्यक्ति मदद के बहाने उसका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में नगदी, सोने की अंगूठी और कपड़े रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जनपद फिरोजाबाद के टूंडला निवासी शोभा सक्सेना पत्नी जयप्रकाश इन दिनों अपने मायके थाना कादरीगेट क्षेत्र के लिंजीगंज मोहल्ले में आई हुई थीं। मंगलवार दोपहर वह रोडवेज बस से कायमगंज स्थित अपनी बुआ शकुंतला के घर जाने के लिए बस अड्डे पहुंचीं।
पीड़िता शोभा सक्सेना ने बताया कि जैसे ही वह बस में चढ़ने लगीं, उनके पीछे एक अज्ञात युवक भी बस में सवार हुआ। युवक ने स्वयं को मददगार बताते हुए कहा कि वह उनका बैग बस के अंदर रख देगा। महिला के बस के भीतर पहुंचते ही युवक बैग लेकर मौके से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
महिला के अनुसार, चोरी हुए बैग में एक हजार रुपये की नगदी, सोने की एक अंगूठी तथा कुछ कपड़े रखे हुए थे। घटना के बाद महिला के होश उड़ गए और उसने तत्काल चौकी रोडवेज पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बस अड्डे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article