39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

726 दिनों में 201 बदमाश मुठभेड़ों में घायल, 323 अपराधी गिरफ्तार

Must read

 

बरेली। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस ने पिछले 726 दिनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का विस्तृत आंकड़ा जारी किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 201 अपराधी घायल हुए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने 323 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर, वाहन चोरी और अन्य संगीन अपराधों में शामिल आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि लगातार की जा रही कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है और अपराध नियंत्रण में मदद मिली है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने सूचनाओं के आधार पर कई अभियानों को अंजाम दिया, जिनमें बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
जारी आंकड़ों के अनुसार मुठभेड़ों के दौरान दो शातिर बदमाश पुलिस कार्रवाई में मारे भी गए। वहीं कई मामलों में अपराधियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चोरी का माल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
एसएसपी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संगठित अपराध, गैंगवार, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article