39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

Must read

 

कानपुर। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड ने कानपुर के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में कानपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक एनिमेशन कंपनी में थ्रीडी आर्टिस्ट के रूप में कार्यरत थे और हादसे के समय भवन में मौजूद थे। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय संयम विज निवासी गोविंदनगर तथा 25 वर्षीय सूरजभान निवासी बर्रा के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजन और रिश्तेदार लखनऊ के लिए रवाना हो गए। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है और लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिभाशाली थे और भविष्य को लेकर कई योजनाएं बना रहे थे, लेकिन अग्निकांड ने उनके सपनों को अधूरा छोड़ दिया। प्रशासन द्वारा शवों की पहचान और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article