39.2 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली संकट, ग्रामीणों में दहशत

Must read

 

लखनऊ। माल क्षेत्र स्थित पतौना गांव में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। ट्रांसफार्मर जलने के बाद गांव में बिजली संकट गहरा गया और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर में खराबी के दौरान कई घरों में बिजली का वोल्टेज अचानक बढ़ गया। बताया जा रहा है कि कुछ घरों में 300 वोल्ट तक करंट पहुंचने से विद्युत उपकरणों के खराब होने का खतरा पैदा हो गया। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
उधर, गोसाईगंज क्षेत्र के मंगहुवा गांव में भी ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता लगातार बिजली संकट का सामना कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खराबी की जानकारी मिलने के बाद तकनीकी टीमों को मौके पर भेजा गया है और समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
ट्रांसफार्मर खराब होने और आग लगने की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी के बीच अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article