39.2 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Must read

– अन्य की तलाश जारी

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में कानपुर साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेश्वर सिंह बघेल के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के रीवा जिले का निवासी बताया जा रहा है। साइबर टीम ने सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान पुलिस को मामले में अन्य संदिग्धों की भी जानकारी मिली है। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विवादित सामग्री से जुड़ी एक सोशल मीडिया आईडी अमेरिका से संचालित हो रही थी। साइबर पुलिस उस आईडी के संचालन और उससे जुड़े व्यक्तियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article