35.7 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी 200 करोड़ के घोटाले में अब तक एफआईआर क्यों नहीं : केजरीवाल

Must read

 

नई दिल्ली

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में अनियमितताओं के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मामले को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस प्रकरण में अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई।

रविवार को जारी बयान में केजरीवाल ने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे में करीब 200 करोड़ रुपये नकद और कीमती आभूषणों की गड़बड़ी की बातें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यदि इतने बड़े स्तर पर अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अभी तक न तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और न ही किसी केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोई कार्रवाई की है।

उधर, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम की रिपोर्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जा सकता है। मामले को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, ऐसे में चढ़ावे और दान राशि से जुड़े किसी भी विवाद ने जनमानस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब सभी की निगाहें जांच एजेंसियों और शासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article