33.8 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिजनों ने चालक पर कार्रवाई की मांग उठाई

Must read

फर्रुखाबाद। एक विवाह समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बारात में शामिल होने आए एक वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण हायर सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार कायमगंज क्षेत्र के गांव जयोनी निवासी आदेश पुत्र शन्तराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता 19 जून को राजेपुर थाना क्षेत्र के भरका पट्टी गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान वह सड़क किनारे खड़े होकर बारात की गतिविधियां देख रहे थे। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और अन्य लोगों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फतेहगढ़ रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक के बेटे आदेश ने थाना पुलिस को तहरीर देकर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हादसे के कई घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपी चालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर परिजनों में नाराजगी व्याप्त है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article