42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

माय भारत ने कराया, योगाभ्यास, दिए गए स्वास्थ्य के टिप्स

Must read

फर्रुखाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा वित्त एवं लेखा सहायक सोनम सचान के मार्गदर्शन में, युवा क्लब विवेकानंद के संयोजन में “माय भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सरैया आवाजपुर में योगाभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे ‘अन्नू’, विशिष्ट अतिथि श्रीमती श्वेता दुबे, जिला महामंत्री ने किया।पंकज पाल, डायरेक्टर एवं शसचिन दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। योगाचार्य सुदेश दुबे ने सभी प्रतिभागियों को योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। माय भारत केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी प्रेम शंकर श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में राहुल वर्मा द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद वर्मा ,रचना,अनुराधा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं कार्यक्रम के अंत में माय भारत फर्रुखाबाद टीम ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, छात्र-छात्राओं एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया और ‘हर घर योग, हर व्यक्ति निरोग’ का संदेश दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article