बाराबंकी। जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के कथित अपहरण और धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आलम नामक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवती पर शादी करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि युवक युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में था।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। युवती के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


