42.1 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

लखनऊ की गलियों में सजेगा स्वाद का सफर, फूड हेरिटेज वॉक से रूबरू होंगे लोग

Must read

 

लखनऊ। नवाबी शहर की समृद्ध पाक परंपराओं और खानपान की विरासत को नई पहचान देने के लिए पर्यटन विभाग विशेष पहल करने जा रहा है। वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक चौक क्षेत्र में फूड हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को लखनऊ की प्रसिद्ध खाद्य संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।

यह आयोजन विजिट माई स्टेट अभियान के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों को भी लखनऊ की सदियों पुरानी पाक विरासत, पारंपरिक व्यंजनों और उनसे जुड़े इतिहास से अवगत कराना है।

चौक की संकरी गलियां लंबे समय से लखनऊ की खाद्य संस्कृति का केंद्र रही हैं। यहां की पारंपरिक रेसिपी, नवाबी दौर के व्यंजन और स्थानीय स्वाद देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते रहे हैं। फूड हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागी इन ऐतिहासिक स्वादों और उनसे जुड़ी कहानियों को करीब से जान सकेंगे।

इस पहल से लखनऊ की सिटी ऑफ़ गैस्ट्राॉनमी के रूप में बनी पहचान को भी मजबूती मिलेगी। पर्यटन विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजन स्थानीय संस्कृति, पर्यटन और पारंपरिक खाद्य व्यवसायों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, फूड हेरिटेज वॉक केवल खानपान तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह शहर के इतिहास, संस्कृति और सामाजिक जीवन को समझने का भी माध्यम बनती है। ऐसे आयोजनों से लखनऊ की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article