42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Must read

– छप्पन भोग के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कायमगंज। स्वर्गीय श्री चंद्र प्रकाश अग्रवाल (पिक्को बाबू) एवं स्वर्गीय श्रीमती शकुंतला देवी अग्रवाल (अम्माजी) की पावन स्मृति में सी.पी. गेस्ट हाउस में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पर्वत धारण करने के दिव्य प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को भव्य छप्पन भोग अर्पित किया गया। छप्पन भोग के दर्शन और कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। कथा स्थल पर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत , पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, डॉ. सुभाष गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, लखपति सक्सेना, आलोक अग्रवाल, अशोक राजपूत, महेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक क्षेत्र के लोग कथा श्रवण हेतु पहुंचे।

आयोजकों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों का मंच पर पटका पहनाकर सम्मान किया गया। कथा के दौरान भजन गायकों ने भी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते और श्रीकृष्ण नाम के जयकारे लगाते दिखाई दिए।

कथा आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के अब केवल दो दिन शेष हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्मलाभ प्राप्त करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article