फर्रुखाबाद। मंगलवार को गढ़िया ढिलवाल रोड स्थित प्रभु जी पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ। कन्नौज के एक पूर्व सांसद एवं मुख्य वक्ता अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने संबोधन दिया।
इस अवसर पर वकील व्यापारी किसान एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मुख्य वक्ता अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 12 वर्षों में गरीब कल्याण का कार्य किया है देश के विभिन्न मुद्दों को हल करते हुए राम मंदिर का निर्माण धारा 370 की समाप्ति और नागरिकता कानून लाकर भारत की संस्कृति को सुरक्षित करने का कार्य किया।
सदस्य विधान परिषद डॉ मानवेंद्र सिंह ने कहा 2027 के विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दल जाति हिंसा फैलाकर प्रदेश की जनता को बांटने का काम करेंगे लेकिन किसी भी भ्रम से दूर रहकर इनको हर एक षड्यंत्र का जवाब देना होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशासन और विकास के आधार पर 12 वर्षों में देश की तस्वीर बदलने का काम किया। देश दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है इसमें भाजपा सरकार की नीतियां और योजनाएं महत्वपूर्ण है।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया इस अवसर पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया मनोज गंगवार जिला मंत्री अनुराग सिंह अभिषेक बाथम ऋषिपाल सिसोदिया कुंवर जीत सिंह राजपूत खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत डॉ अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


