39.4 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

सबलपुर में चोरों का धावा, नकदी और लाखों के जेवरात लेकर फरार

Must read

 

कमालगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सबलपुर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित राजेंद्र कुमार रजीपुर स्थित विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार रात परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और अलमारी तथा बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, पायलें तथा बच्चों के आभूषण शामिल हैं। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार दिन में गांव में कुछ संदिग्ध लोग प्लास्टिक का सामान बेचते हुए घूम रहे थे, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। ग्रामीण अब पुलिस से उनकी भी जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष राम सहाय सिंह, खुदागंज चौकी पुलिस तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article