39.4 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

शराब को लेकर 2 दोस्तों में विवाद, नशे में एक दोस्त ने दूसरे के पेट में सरिया घोपकर की हत्या

Must read

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शराब (alcohol) के लिए सरिया घोपकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरों के मुताबिक, पूरा मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है, जहां 2 दोस्तों ने शराब पार्टी की। इस दौरान एक से शराब गिर गई, शराब गिरने के बाद दोनों दोस्तों के बीच शराब के लिए पैसे देने को लेकर बहस हो गई। इस दौरान बात इतनी बिगड़ी कि एक ने दूसरे पर सरिया से कई बार हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।

वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, मृतक की पहचान हप्पू (38 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हप्पू की मौत फेफड़ा फटने से हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या के आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित ने शराब के लिए पैसा न देने पर हत्या करने की बात कबूल ली है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article