40.8 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

Must read

राजौरी: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक लैंडमाइन विस्फोट में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। मंगलवार को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) में अचानक विस्फोट हो गया, जिसके कारण यह भयंकर घटना हुआ।

लैंडमाइन विस्फोट की चपेट में आने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं। घुसपैठ रोकने के लिए क्षेत्र में बिछाई गई लैंडमाइन गश्त के दौरान दुर्घटनावश सक्रिय हो गयी। राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास सेना की रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत चार जवान घायल हो गए।

यह घटना नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाके कलाल में नियमित गश्त के दौरान हुई, जब अनजाने में एक बारूदी सुरंग सक्रिय हो गई, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी घुसपैठ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से लैंडमाइंस बिछाई जाती हैं, कभी-कभी ये लैंडमाइंस कई बार भारी बारिश और मिट्टी खिसकने के कारण अपनी इंस्टॉल की हुई जगह से खिसककर रास्ते पर आ जाती है।

अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, यह हादसा भी ऐसी ही अभी प्रतीत हो रहा है। बहकर आई लैंडमाइन पर गलती से पैर पड़ने की वजह से हुआ है। सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। लैंडमाइन में विस्फोट की आवाज सुनते ही सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया, सभी लोगों का अभी सैन्य अस्पताल इलाज चल रहा है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article