40.8 C
Lucknow
Tuesday, June 16, 2026

लोहिया संस्थान में राज्यपाल की दो टूक, हॉस्टल में नॉनवेज और गंदगी पर जताई नाराजगी

Must read

 

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हॉस्टल में सप्ताह में दो दिन मांसाहार परोसे जाने और परिसर में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संस्थान प्रशासन से पूछा कि क्या हॉस्टल में सप्ताह में दो बार नॉनवेज परोसना जरूरी है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि सप्ताह में एक दिन मांसाहार पर्याप्त है।

ऑनलाइन माध्यम से समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल ने संस्थान के एससी राय हॉस्टल के भूतल पर गंदगी की स्थिति पर भी असंतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष को इस मामले में विशेष ध्यान देने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

दीक्षांत समारोह में 26 मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए गए, जबकि 340 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां दी गईं। इस अवसर पर राज्यपाल ने शिक्षा के साथ अनुशासन, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर भी जोर दिया। उनके बयान के बाद हॉस्टल व्यवस्था और संस्थान की साफ-सफाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article