36.4 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

महिला से मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर

Must read

मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उगरपुर सुल्तान पट्टी में एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

ग्राम उगरपुर सुल्तान पट्टी निवासी हरिश्चंद्र की पत्नी प्रेमवती ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 13 जून 2026 की शाम लगभग 8 बजे वह अपने घर पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के पंकज, अमित पुत्रगण रामचंद्र जाटव, पंकज की पत्नी सुभी तथा अमित की पत्नी सरिता उनके घर पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।

 

प्रेमवती का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो चारों आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति हरिश्चंद्र के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

 

पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article