40.5 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

हुल्लापुर के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत, एक गंभीर घायल

Must read

 

फर्रुखाबाद

शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, अर्राह पहाड़पुर निवासी 55 वर्षीय रोशन पुत्र गोविंद कुमार किसी कार्य से शाहजहांपुर जनपद के अल्लागंज गए थे। शनिवार को घर वापस लौटते समय हुल्लापुर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोशन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती कर लिया गया है। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद वे भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article