35.6 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

ग्राम पंचायत हुसैनपुर नौखंडा में उचित दर विक्रेता माया देवी की दुकान का अनुबंध निरस्त किए जाने के बाद खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने नया निर्णय लिया

Must read

फर्रुखाबाद। विकासखंड कमालगंज की ग्राम पंचायत हुसैनपुर नौखंडा में उचित दर विक्रेता माया देवी की दुकान का अनुबंध निरस्त किए जाने के बाद खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने नया निर्णय लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव के निर्देश पर ग्राम सभा नौखंडा हुसैनपुर के सभी राशन कार्डधारकों को अस्थायी रूप से ग्राम पंचायत नगला खेमरंगाई की उचित दर विक्रेता कुंती देवी की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि माया देवी के विरुद्ध आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच में खाद्यान्न वितरण में अनियमितताएं और स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने के बाद उनकी उचित दर दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया गया। साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हुसैनपुर नौखंडा के सभी पात्र कार्डधारक अब अपने निर्धारित खाद्यान्न का वितरण कुंती देवी की उचित दर दुकान, ग्राम पंचायत नगला खेमरंगाई से प्राप्त करेंगे। जिला पूर्ति विभाग ने सभी राशन विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article