किसानों को मिले एमएसपी की गारंटी, नियमित हो संविदा कर्मी
– आजाद समाज पार्टी की ‘सत्ता परिवर्तन सभा’ में उमड़ी भीड़
गुरसहायगंज, कन्नौज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम महोना में सत्ता परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि यूपी में कानून का राज पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। जंगल राज्य व्याप्त है। भाजपा सरकार मे महिलाओं के अपराध में यूपी नम्बर वन बन गया है। यूपी जाति धर्म को देखकर थानों मे मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई मुस्लिम और दलितों पिछड़ों पर ही हो रही है। इस डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी महंगाई जनता की कमर तोड रही है। अब सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है। आजाद समाज पार्टी सत्ता परिवर्तन यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच मे 33 संकल्प लेकर पहुंच रही है। जिसमें 12 वी तक की समान व मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़, किसानो की एमएसपी की गारंटी, बैकलाग को भरना, संविदा कर्मियों को परमानेंट करना आदि। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नेम सिंह ने कहा कि बहुजन समाज की लडाई सिर्फ सांसद चन्द्रशेखर आजाद ही लड रहे हैं। इसी बजह से आजाद समाज पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है। इस दलित मुस्लिम पिछड़ा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है। तो आजाद समाज पार्टी को मजबूत करें। इस मौके पर जिला प्रभारी अनन्त शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार, विधानसभा महासचिव लेखराज संखवार, विशाल कुमार संदीप गौतम, गोविंद कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


