38.1 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

लोडर चालक को होमगार्ड ने पीटा

Must read

नवाबगंज चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने शुक्रवार सुबह सोलर प्लेटों को भरकर बाजार की ओर जा रहे लोडर को रुकवाया। लोडर चालक ने लोडर रोका, तो होमगार्ड ने लोडर को बाजार में न ले जाने की बात कही। लोडर के चालक ने सामान बाजार में ही एक दुकान पर उतारने की बात कहकर लोडर को बाजार में ले जाने की बात कही। जिसपर उत्तेजित होमगार्ड ने गाली गलौज कर चालक को पीट दिया। और थाने पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस लोडर व चालक को थाने ले गई। थाने पहुंचे लोडर के मालिक व स्थानीय दुकानदारों ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी थाना प्रभारी राजीव कुमार को देकर घटना पर आपत्ति जताई। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेकर चौराहे पर लगे होमगार्ड को थाने बुलाकर किसी से अभद्रता न करने की हिदायद दी। और उसे चौराहे से हटाकर दूसरे स्थान पर भेज दिया। और लोडर व चालक को थाने से जाने दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article