39.7 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

वाराणसी: तेज रफ्तार आर्टिका कार ने शिव मंदिर में मारी टक्कर, मंदिर क्षतिग्रस्त

Must read

वाराणसी: यूपी के वाराणसी (Varanasi) में लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित शिव मंदिर (Shiva temple) में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया। रात करीब दो बजे एक आर्टिका कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे मंदिर से टकरा गई, जिससे मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article