कानपुर (संवाददाता)परिवार कल्याण सेवा संस्थान हॉस्पिटल, बर्रा बाईपास परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ संत निरंकारी मिशन के श्री सुशील पुरी द्वारा किया गया। यह शिविर स्व प्रखर निरंकारी की याद में उनके जन्मदिन के मौके पर किया गया। इस अवसर पर डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ वैभव श्रीवास्तव, किशन भट्ट, अभिषेक कटियार, अरुण भार्गव, सुशांत दास, दिवाकर मौर्य, आशुर्मेन्द्र कटियार, अमित जेटली, अंकिता सिंह, सुष्मिता सचान, शिवम यादव, शुभम तिवारी, समीर, शेखर सचान, शुभम गुप्ता, साहिल, अजय कटियार, डॉ बाबू अली, सत्यम सचान, अभिषेक कटियार सहित करीब 50 युवा लोगों ने जनहित में रक्तदान किया। शिविर डॉ हेमंत सचान के निर्देशन में संचालित हुआ। इस मौके पर डॉ अंकुश कटियार, देवेन्द्र सिंह, शशि कटियार, निरंकारी सतीश प्रकाश, फूल चन्द्र उमराव काका, सीमा सचान, श्रीमती मनोजा कटियार, प्रबंधक रोहित सचान आदि लोगों ने शिरकत की। सेवा कार्य में अखिलेश यादव, अर्पित उत्तम, अमर चौधरी, गरिमा एवं हॉस्पिटल स्टाफ के लोगों का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। शिविर समापन के मौके पर परिवार कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ अनिल कटियार ने रक्तदान करने वाले सभी युवा लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की जीवन रक्षा के लिए किया गया रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कर्म है उन्होंने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शिविर का संचालन संस्थान के संस्थापक सचिव राजेन्द्र कटियार पारस ने किया तथा आगन्तुकों को धन्यवाद दिया।


