33.7 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

खाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मारी, घायल

Must read

 

फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के हरिदास नगला गांव में घरेलू विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब पति-पत्नी के बीच खाने को लेकर हुए झगड़े में पत्नी ने पति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार हरिदास नगला निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घर में खाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर उनकी पत्नी ने ईंट उठाकर उनके सिर पर दे मारी। ईंट लगने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घायल अवधेश कुमार ने उपचार कराने के बाद जहानगंज थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article