33.1 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा

Must read

 

तरुण चुघ समेत तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

 

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद मैदान में केवल तीन उम्मीदवार शेष रहने से भाजपा के तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी ने तीनों नेताओं को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया।

 

राज्यसभा चुनाव में यह स्थिति कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद बनी। भाजपा की आपत्ति पर जांच के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने शपथ पत्र में लंबित न्यायिक मामले की जानकारी नहीं देने को आधार मानते हुए उनका नामांकन खारिज कर दिया था। कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध करते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

 

भाजपा की इस जीत को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर अति पिछड़ा वर्ग और विशेष रूप से निषाद-केवट समाज को साधने का संदेश दिया है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने पंजाब की राजनीति और संगठनात्मक संतुलन को साधने की कोशिश की है। तीसरे उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और उन्हें पार्टी के भरोसेमंद रणनीतिकारों में गिना जाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article