34.2 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

रास्ते में घेर कर किया युवक पर किया जानलेवा हमला

Must read

गुरसहायगंज (कन्नौज) बाजार से घर लौट रहे युवक को तीन लोगों नेे रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अनीभोज में जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश के चलते गांव के रामदेव, श्याम देव, ऋषि, उमाशंकर ने युवक को मोटरसाइकिल से टक्कर मार कर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों व ईंट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने सीएचसी सहित जिला अस्पताल में अपना उपचार कराया। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article