43.9 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते चेयरमैन मोहसिन उर्फ जानू व सपा कार्यकर्ता।

Must read

अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सौंपा ज्ञापन
– चेयरमैन सहित सपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग
गुरसहायगंज, कन्नौज। समाजवार्दी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री के लिए सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र व आपत्तिजन टिप्पणी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंच कर ज्ञापन सौंपा और कठोर कार्रवाई की मांग की।
गुरुवार को कस्बा तालग्राम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहसिन खान (जानू), जितेन्द्र सिंह उर्फ रीपू यादव ने तालग्राम थानाध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति विशेषकर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणियाँ समाज में गलत संदेश देती हैं। अदिति यादव के संबंध में की जा रही ये टिप्पणियाँ न केवल व्यक्तिगत गरिमा का उल्लंघन हैं बल्कि सामाजिक मर्यादाओं के भी विपरीत हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य है कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की आपत्तिजनक हरकत करने का दुस्साहस न कर सके। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन किसी की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुँचाने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की। इस दौरान सपा नेता तहसीन खान, इरशाद अली, नफीस अहमद (सागर), शिवनाथ सिंह यादव दरोगा जी, सर्वेश प्रधान जी, सलमान खान, वन्टू ठेकेदार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article