43.9 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

बिजली संकट पर अखिलेश का हमला, बोले- ‘24 घंटे बिजली’ के दावों का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया क्या?

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने मुख्यमंत्री के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है।
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “उप्र के मुख्यमंत्री जी का ‘24 घंटे बिजली आने के दावों’ का ट्रांसफॉर्मर उड़ गया है क्या? महीने भर से बिजली न आने का रिकॉर्ड बनाने का होर्डिंग सरकार लगवाएगी या जनता?” उन्होंने आगे भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा सरकार मतलब भ्रष्टाचार का अंधकार।”
सपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश के कई जिलों से लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बिजली संकट लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विपक्ष का आरोप है कि सरकार कागजों में निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। वहीं सरकार लगातार यह दावा करती रही है कि प्रदेश में रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति की जा रही है और खराब ट्रांसफॉर्मरों को तय समय सीमा में बदला जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article