44.5 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

सांसद ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और निर्माण की गति पर दिया जोर

Must read

क्रासर
बोले , कालिंद्री हर हाल में फर्रुखाबाद से चलेगी
फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत ने रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर के निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने की बात कही। सांसद ने कहा कि निर्माण कार्य आने वाले वर्ष में पूर्ण हो जाएगा।उन्होंने कहा लोग अफवाहों पर विश्वास कर के चिंता में न पड़ें कालिंदी एक्सप्रेस फर्रुखाबाद से ही चलेगी। इसके लिए विकल्प तलाश किये जा रहे हैं।
अभी तक हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पहले कुछ काम गड़बड़ हुआ था एक कारण है कि एक तरफ निर्माण हो रहा है दूसरी तरफ प्लेटफार्म के तिल टूटे हुए दिखाई देते हैं यह कारण रहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता को विशेष ध्यान में दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं और जो डैमेज हो गया है उसको ठीक करने का काम किया जाएगा। उन्होने बताया कि कालिंद्री एक्सप्रेस की धुलाई और डिब्बो की ओवरहालिंग के लिए लाइन बनाने का विकल्प उसका जा रहा है जो शीघ्र ही होगा और किसी भी सूरत में गाड़ी को बंद नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि दिल्ली के लिए यहां से एकमात्र ट्रेन है इटावा और मैनपुरी होकर तमाम गाड़ियां दिल्ली के लिए जाती हैं लेकिन इस ट्रैक पर मात्र कालिंद्री ही एक ऐसी गाड़ी है जो राजधानी से क्षेत्र को जोड़ती है इसलिए उसे बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सांसद ने मॉडल रेलवे स्टेशन के नक्शे को भी देखा और आवश्यक काम तेजी से किये जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्टेशन मास्टर व उनके स्टाफ मौजूद रहा। बताते चलें कि पिछले लंबे अरसे से रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य हो रहा है और स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article