फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से पुरुषोत्तम मास की नवमी तिथि पर नेहा नर्सिंग होम के निदेशक विनोद अग्निहोत्री ज्योति अग्निहोत्री, डॉ. मनोज मल्होत्रा और डॉ. राहुल राजपूत के साथ शहर के चौक घंटाघर पर शीतल शरबत वितरण किया। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना रहा। राधा भक्त डॉ मनोज मल्होत्रा ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में दान-पुण्य का विशेष महत्व है और इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है।
शरबत वितरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए और आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में शिशिर टंडन
प्रियम अग्रवाल
श्याम अग्निहोत्री
उमेश अग्निहोत्रीऔर स्थानीय सहयोगी ने भी सहयोग किया।
पुरुषोत्तम मास में दान पुण्य का बताया बड़ा महत्व, बांटा शर्बत


