32.8 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, झुलसा प्रेमी लड़ रहा जिंदगी-मौत से जंग

Must read

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद थाना (Shikohabad Police Station) क्षेत्र के पड़ाव गढ़ईया मुहल्ले में प्रेमी-प्रेमिका (boyfriend girlfriend)ने खुद को आग लगा ली। आग में झुलसी प्रेमिका खुशी की आगरा एसएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमी अरुण गंभीर रूप से झुलसा हुआ है और जिंदगी-मौत से जूझ रहा है, उसका इलाज एसएन हॉस्पिटल आगरा में चल रहा है।

शिकोहाबाद एसएचओ के मुताबिक दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे और बीती रात उन्होंने आग लगाई थी। घटना के बाद पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।

खुशी के मामा ने पुलिस को बताया कि खुशी एक जून को अपनी मां के साथ मैनपुरी स्थित ननिहाल गई थी। वहां से वह कपड़े लेने के बहाने शिकोहाबाद आई और प्रेमी अरुण के साथ गायब हो गई। देर रात करीब 10 बजे दोनों खुशी के घर पहुंचे और वहां इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और परिजन भी इस पर कुछ बोलने से बच रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article