36.5 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके की अचानक बिगड़ी तबियत, गाड़ी से ले जाया गया बाहर

Must read

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन खत्म हो गया है। समर्थकों को संबोधित करते हुए, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) ने सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के महत्व का बचाव करते हुए कहा कि ये इस बात की याद दिलाते हैं कि युवा लोग अपने से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे। गौरतलब है कि, गर्मी और भारी संख्या में भीड़ में कॉकरोच जनता पार्टी के हेड अभिजीत दीपके की अचानक तबियत बिगड़ गई और पहले उन्हें मंच के पीछे बैठाया गया और फिर बाद में गाड़ी में बैठाया गया। हालांकि, खबर है कि वे अभी पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन 5 घंटे चलने के बाद बंद हो गया। इस दौरान सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनका इस्तीफा देने को कहा।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उनकी मांगों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर इस्तीफा देना भी शामिल है। वहीं अभिजीत दीपके ने कहा कि देश के युवा अब और नहीं डरने वाले हैं।

जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित प्रदर्शन में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। अपने संबोधन में अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। अभिजीत शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे।

जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करते हुए सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बहुत देर तक एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने दिया। जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शनिवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी के बाद प्रदर्शन स्थल पर भीड़ और बढ़ गई और माहौल में उत्साह देखा गया।

प्रदर्शन जंतर-मंतर पर आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए रखी है। इस दौरान सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार का आभार जताया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article