41.6 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

कृषि लोन मेगा कैंप में वितरित किया गया लगभग बीस करोड़ का खेती संबंधित लोन

Must read

क्रासर
खेती के विकास के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
फर्रुखाबाद। शनिवार को विकास भवन सभागार फतेहगढ़ में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा कृषि लोन वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंकज कुमार मार्केटिंग हेड केंद्रीय कार्यालय मुंबई एवं क्षेत्रीय कार्यालय इटावा से बृजभान सिंह भदौरिया क्षेत्रीय प्रबंधक तथा नाबार्ड डीडीएम मितेश कुमार पधारे। सर्वप्रथम पंकज कुमार एवं बृजभान सिंह भदौरिया ने बैंक के ग्राहकों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती देवी एवं सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के संस्थापक सोहराब जी के चित्र पर फूल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मार्केटिंग हेड केंद्रीय कार्यालय मुंबई पंकज ने कहा कि भारत में ग्रामीण जनसंख्या का पूरी जनसंख्या में जितना हिस्सा है उस अनुपात में उनकी देश की जीडीपी में भागीदारी कम है ।इस अंतर को कम करने के लिए कृषि क्षेत्र को अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करके देश के ग्रामीण विकास में बैंक योगदान कर रहा है। उन्होंने बैंक की विभिन्न कृषि संबंधित लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी वहां उपस्थित सभी लोगों को दी । उन्होंने केसीसी एवं स्वयं सहायता समूह योजनाओं पर विशेष जोर दिया । क्षेत्रीय प्रबंधक इटावा बृजभान सिंह भदौरिया ने महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए स्वयं सहायता समूह के द्वारा ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को बैंक से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाएं बैंक से आर्थिक सहायता लेकर विभिन्न छोटे कुटीर उद्योग चला कर आत्मनिर्भर बनेगी। नाबार्ड डीडीएम मितेश कुमार ने अपने संबोधन में लखपति दीदी योजना में कौशल प्रशिक्षण देकर वित्तीय सहायता देकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की बात कही ।शिविर में लगभग 20 करोड रुपए का कृषि से संबंधित लोन विभिन्न लाभार्थियों को वितरित किया गया । लोन के चेक वितरण कार्यक्रम में बैंक के महत्वपूर्ण ग्राहकों ने बैंक अधिकारियों के साथ सहयोग भी किया ।सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया फतेहगढ़ शाखा के मुख्य प्रबंधक विकास वर्मा ने कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथियों एवं सम्मानित बैंक ग्राहकों एवं ऋण लाभार्थियों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन मयंक गुप्ता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया फतेहगढ़ शाखा एवं क्षेत्रीय कार्यालय इटावा से आए श्री कुशाग्र भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतुल गुप्ता, मोहम्मद उमर खान , प्रदीप यादव, हरीश दुबे , चंचल रस्तोगी, विकास दुबे , ओमकार यादव ,मोहम्मद अकरम , ए. सिंह चंदेल इत्यादि सभी बैंक ग्राहक और मनोज राठौर शाखा प्रबंधक कायमगंज शाखा एवं शाखा प्रबंधक फर्रुखाबाद , साकेत पटेल एवं मुख्य प्रबंधक फतेहगढ़ विकास वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article