35.3 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

सीबीएसई का बड़ा फैसला: 12वीं री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की तारीख बढ़ी, छात्रों को मिली राहत

Must read

 

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने 12वीं कक्षा के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए री-इवैल्यूएशन और अंकों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जून निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 जून कर दिया गया है।

बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को अतिरिक्त अवसर मिल गया है जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे। संशोधित समय-सीमा के अनुसार छात्र अब 7 जून की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सीबीएसई की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि छात्रों की सुविधा और आवेदन प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
गौरतलब है कि परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपने अंकों के सत्यापन, उत्तर पुस्तिका की कॉपी प्राप्त करने और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में समय-सीमा बढ़ने से हजारों छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article