37.6 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 61 लाख की जब्त की अवैध बीयर, दो तस्कर गिरफ्तार

Must read

चंदौली: यूपी के चंदौली जनपद में अवैध शराब तस्करी (illegal liquor smuggling) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली पुलिस (Chandauli Police) को बड़ी सफलता मिली है। थाना चंदौली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक से पंजाब निर्मित भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए कुल 1210 पेटी (14,520 लीटर) बीयर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 61 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर चौकी नवीन मंडी के सामने वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक संख्या MH18BG7712 को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में भूसी की आड़ में छिपाकर रखी गई ‘HOWARD 500’ ब्रांड की 1210 पेटी बीयर बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जनपद निवासी मूला राम (28 वर्ष) और हितेन्द्र कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पंजाब से बीयर लोड कर बिहार के औरंगाबाद जिले में सप्लाई करने जा रहे थे। इसके बदले उन्हें प्रति चक्कर 50 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने ट्रक में भूसी लदे होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चंदौली में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article